गया जी से साउथ इंडिया का सफर हुआ और आसान, कोयम्बत्तूर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
गया जी से कोयम्बत्तूर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया है. यह ट्रेन हर शनिवार चलेगी और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.
Gaya Coimbatore Amrit Bharat Express : धनबाद से कोयम्बत्तूर के बीच ट्रेन संख्या 22363 नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार से शुरू हो गया है. यह ट्रेन गया जंक्शन पर शाम सात बजकर 46 मिनट पर आई और सात बजकर 51 मिनट में आगे के लिए रवाना हुई.
आपके शहर में
ट्रेन का साप्ताहिक संचालन और ठहराव
यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी और रास्ते में यह नेसुब गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और डीडीयू समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी.
कोयम्बत्तूर से वापसी का समय और रूट
वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयम्बत्तूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को 07:50 बजे कोयम्बत्तूर से रवाना होगी और गुरुवार को 13:00 बजे धनबाद पहुंचेगी, तथा वापसी में भी इन्हीं निर्धारित स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा.
ट्रेन में कोचों की कुल संख्या
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी समेत कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी.
Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा
यात्रियों के लिए बेहतर सफर की सुविधा
इस नई ट्रेन के शुरू होने से धनबाद और कोयम्बत्तूर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आधुनिक और किफायती सफर का एक नया विकल्प मिल गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए