दादा की आंखों के सामने डूब गया मासूम पोता, चीख-पुकार के बीच नहीं बच सकी जान

Updated:
विज्ञापन

बहेरा थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News: गया जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव के पास एक चेक डैम में नहाने के दौरान 11 वर्षीय प्रिंस कुमार की डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

Gaya Ji News (डोभी से ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट) :
बहेरा थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव के निकट स्थित चेक डैम में नहाते समय 11 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ वला की डूबने से मौत हो गई. पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को प्रिंस अपने दादा देवकी यादव के साथ बधार में जानवर चराने गया था. इसी दौरान प्रिंस गाय के बछड़े (बाछी) के साथ चेक डैम में नहाने चला गया. पानी के बीच में पहुंचने पर अचानक बछड़े की पूंछ उसके हाथ से छूट गई, जिससे वह गहरे पानी में समाने लगा.

विज्ञापन

पोते को डूबता देख दादा ने मचाया चीख-पुकार

कुछ समय बाद जब देवकी यादव अपने पोते को देखने वहां पहुंचे, तो उन्होंने प्रिंस को पानी में डूबते हुए देखा. देखते ही देखते वह गहरे पानी में नीचे चला गया. अपने पोते को आंखों के सामने डूबता देख देवकी यादव ने जोर-जोर से चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी. उनकी आवाज सुनकर आसपास पशु चरा रहे लोग तुरंत मौके पर दौड़े और बच्चे को बचाने का प्रयास करने लगे.

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रिंस को घोषित किया मृत

इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने तुरंत चेक डैम में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला. ग्रामीण उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए. हालांकि, वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मौलानगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही बहेरा थाना की पुलिस तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया. बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने इस दुखद घटनाक्रम की पुष्टि की है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगे की छानबीन कर रही

Also Read: जल संरक्षण से वृक्षारोपण तक, गुरुआ के गांवों में पर्यावरण बचाने की अनूठी मुहिम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन