शिक्षक दिवस पर गया गाइडेंस प्रोग्राम में शिक्षकों को मिला सम्मान, डीपीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित शिक्षकों के साथ डीपीओ

शिक्षक दिवस के अवसर पर गया में 'गया गाइडेंस कार्यक्रम' से जुड़े विषय विशेषज्ञ शिक्षकों और तकनीकी सदस्यों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षकों से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की अपील की गई.

विज्ञापन

Teacher Day 2026 : गया जी में शिक्षक दिवस के अवसर पर गया गाइडेंस कार्यक्रम से जुड़े विषय विशेषज्ञ शिक्षकों और तकनीकी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय गया में आयोजित कार्यक्रम में गया गाइडेंस कार्यक्रम के सूत्रधार डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता आनंद कुमार ने सभी शिक्षकों और तकनीकी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद डीपीओ आनंद कुमार ने गया गाइडेंस कार्यक्रम के संचालन में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों और तकनीकी सदस्यों की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में शिक्षकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें इसी तरह शिक्षा का अलख जगाते हुए अपना बहुमूल्य योगदान देते रहना चाहिए.

गया जी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट, ट्रेनिंग में 3.5 लाख और बाद में 4 लाख CTC

विद्यार्थियों के हित में योगदान जारी रखने की अपील

डीपीओ आनंद कुमार ने सम्मानित शिक्षकों से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने गया गाइडेंस कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा और बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन देने में शिक्षकों की भूमिका अहम है. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

ये शिक्षक और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ शिक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, डॉ. विवेक कुमार, मनीष कुमार, डॉ. शालिनी, राजेश कुमार सिन्हा, गौतम कुमार, आकाश आनंद, महेश राम, नलिन विभूति, संतोष कुमार, सिम्मी कुमारी, डॉ. आलोक कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य शिक्षक और सदस्य मौजूद रहे. शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मान मिलने से गया गाइडेंस कार्यक्रम से जुड़े सदस्यों में भी उत्साह देखने को मिला.

गया जी में इलाज कराने पहुंचे युवक की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल के बाहर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन