Gaya News : धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन 29 जनवरी तक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Dec 2024 7:48 PM

विज्ञापन

Allahabad: A train halts on inundated railway tracks following heavy rainfall, at a railway station in Prayagraj (Allahabad), Monday, Sept. 30, 2019. (PTI Photo) (PTI9_30_2019_000249A)

Gaya News : यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया है. इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

विज्ञापन

गया. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया है. दूसरी तरफ कोडरमा-गया-डीडीयू-प्रयागराज जंक्शन दिल्ली के रास्ते धनबाद और जम्मूतवी के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में भी विस्तार किया गया है. गाड़ी संख्या 03309 व 03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जनवरी तक किया जायेगा. इस संबंध में पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03309 व 03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. वहीं गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल अब 28 जनवरी तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को धनबाद से जम्मूतवी के लिए चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 29 जनवरी 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार व रविवार को जम्मूतवी से धनबाद के लिए चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन