गयाजी-डाल्टेनगंज रेल लाइन को लेकर संघर्ष मोर्चा की बैठक, मिट्टी जांच के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू करने की मांग
फोटो - बैठक में उपस्थित केंद्रीय कमिटी के अधिकारी | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji-Daltonganj Rail Line : गयाजी–डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना को लेकर संघर्ष मोर्चा की बैठक में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई. परियोजना से गया और पलामू क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.
Gaya Ji-Daltonganj Rail Line : गयाजी–डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन संघर्ष मोर्चा की महिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित की जा रही है. बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन कुमारी द्वारा की जा रही है. इसमें संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति अध्यक्ष बिगन पासवान, संयोजक शिवनंदन सिंह विक्रम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम बरन कुमार, मुसाफिर पासवान, तारानाथ प्रसाद सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित हैं.
आपके शहर में
सॉयल टेस्टिंग का कार्य पूरा, भूमि अधिग्रहण की मांग
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गयाजी से डाल्टेनगंज तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के लिए सरकार द्वारा मिट्टी जांच (सॉयल टेस्टिंग) का कार्य पूरा किया जा चुका है. अब परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना गयाजी तथा पलामू क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी.
मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि परियोजना को प्राथमिकता देते हुए जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए. वक्ताओं ने कहा कि यदि कार्य में अनावश्यक विलंब हुआ, तो संघर्ष मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा. बैठक के अंत में परियोजना को शीघ्र स्वीकृति और निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए एकजुट होकर जनजागरण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया.
Also Read : मंत्री दीपक प्रकाश आएंगे शेखपुरा, तैयारियों में जुटे रालोमो कार्यकर्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए