पितृपक्ष मेला से पहले गया जी में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, 15 हजार जुर्माना; दोबारा किया तो दर्ज होगा मुकदमा

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान बुल्डोजर| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bulldozer Action in Gaya : पितृपक्ष मेले को देखते हुए गया में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है. दिग्घी तालाब से चांदचौरा मोड़ तक चलाए गए इस अभियान में 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

विज्ञापन

Bulldozer Action in Gaya : पितृपक्ष मेला शुरू होने में कुछ दिन ही शेष रह गया है. नगर निगम की ओर से गया जी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर से चलायी जा रही है. सोमवार को दिग्घी तालाब मोड़ से चांदचौरा मोड़ तक अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

दिग्घी तालाब से चांदचौरा मोड़ तक बुलडोजर कार्रवाई

इस दौरान अतिक्रमणकारियों के सामान को जब्त करने के साथ 15 हजार रुपये फाइन भी वसूला गया है.

नगर निगम की चेतावनी: हर दिन चलेगा अभियान, दोबारा अतिक्रमण पर होगा केस

सिटी मैनेजर ने बताया कि अभियान हर दिन चलाया जायेगा. लोगों को किसी भी हाल में अतिक्रमण करने की छूट नहीं दी जायेगी. उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो फाइन के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा. लोगों को खुद ही शहर को सुंदर रखने के लिए अतिक्रमण से दूर रहना चाहिए.

अतिक्रमण हटाने के दौरान बुल्डोजर व जब्त किया गया सामान | Prabhat Khabar Network
जब्त किया गया सामान | Prabhat Khabar Network

पितृपक्ष मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए लगातार जारी रहेगी सख्ती

नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान मेला क्षेत्र और संपर्क मार्गों को सुगम बनाने के उद्देश्य से आगे भी जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन