गया एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टरों के लिए ATC-फायर टेंडर तैयार, लेकिन खराब मौसम से रांची में ही रुकी उड़ान
खराब मौसम के चलते रांची से गया जी आ रहे सेना के चार हेलीकॉप्टरों की उड़ान रोकी गई. एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन उड़ान न भर पाने से हेलीकॉप्टर रांची में ही रुक गए. मौसम सामान्य होने पर अब मंगलवार को इनके पहुंचने की उम्मीद है.
Gaya Ji Airport : गया जी स्थित ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी) में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को रांची से सेना के चार हेलीकॉप्टर को आना था. हालांकि, मौसम का मिजाज बदलने के कारण हेलीकॉप्टर रांची से ही उड़ान नहीं भर सके और गया जी एयरपोर्ट तक नहीं पहुंचे.
आपके शहर में
एयरपोर्ट पर तैयार थीं सुविधाएं
चार हेलीकॉप्टरों के आने की सूचना पर गया जी एयरपोर्ट के एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) सहित फायर टेंडर और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं पूरी तरह तैयार रखी गई थीं. लेकिन, मौसम खराब होने की वजह से सोमवार की शाम तक हेलीकॉप्टर वहां नहीं पहुंचे.
बंद दिनों में भी तैयार रहा एयरपोर्ट
उल्लेखनीय है कि सोमवार व शुक्रवार को गया जी एयरपोर्ट के रास्ते फिलहाल किसी नियमित विमान की आवाजाही नहीं होती है.
इस कारण मुख्य रूप से एयरपोर्ट के एटीसी सहित अन्य सेवाएं इन दिनों बंद रहती हैं. इसके बावजूद, सेना के हेलीकॉप्टरों के आगमन की सूचना पर एयरपोर्ट को विशेष रूप से अलर्ट और तैयार रखा गया था.
Also Read : गया जी : बारिश में टापू बन जाता है भगहर गांव, 18 साल की बीमार युवती को नदी पार कर अस्पताल ले गए ग्रामीण
मंगलवार को आने की उम्मीद
सोमवार को उड़ान रद्द होने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम सामान्य होने पर मंगलवार को ही ये हेलीकॉप्टर गया जी एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
ओटीए कार्यक्रम के लिए था आगमन
सेना के ये चार हेलीकॉप्टर बोधगया स्थित ओटीए में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के उद्देश्य से रांची से आने वाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए