आज 35 फुट के हाइड्रोलिक रथ से शहर भ्रमण करेंगे भगवान
Author Niraj kumar
Updated:
विज्ञापन
भगवान को 56 व्यंजनों का लगाया जायेगा भोग, की जायेगी विशेष आरती
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर से 10 फरवरी को निकलेगी गौर-निताई शोभायात्रा
भगवान को 56 व्यंजनों का लगाया जायेगा भोग, की जायेगी विशेष आरती
संवाददाता, गया जी. गांधी मैदान के पास स्थित इस्कॉन मंदिर से 10 फरवरी को श्रीश्री गौर-निताई (श्री कृष्ण एवं बलराम के अवतार) की भव्य शोभायात्रा निकल जायेगी. यह जानकारी मंदिर के प्रबंधक जगदीश श्याम दास ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 35 फुट ऊंची हाइड्रोलिक रथ का निर्माण किया गया है. इस्कॉन मंदिर को फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. मंदिर प्रबंधक ने बताया कि वृंदावन से परम पूज्य भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज सहित ���ई वरिष्ठ भक्तों का आगमन हो चुका है. शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण व भंडारे की व्यवस्था के लिए बंगाल से रसोइया को बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा प्रेम, भक्ति, हरिनाम और सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी. इस दिव्य आयोजन में मंदिर के दीक्षित गुरु परम पूज्य भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज की मौजूदगी होगी. शोभायात्रा शुरू होने से पहले श्रीश्री गौर-निताई को 56 भोग अर्पण किया जायेगा. इसके बाद भक्तों के लिए चावल, पूरी एवं छोले का भंडारा होगा. इसके बाद आरती एवं संकीर्तन के साथ शोभायात्रा शुरू होगी. शोभायात्रा इस्कॉन मंदिर से निकलकर जय प्रकाश झरना, काशीनाथ मोड़, सिविल लाइंस, जीबी रोड, टेकरी रोड, बाटा मोड़, स्वराजपुरी रोड, काशीनाथ मोड़, महारानी बस स्टैंड, गेवाल बिगहा भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी. समापन के बाद भगवान को एक बार फिर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा और आरती की जायेगी. इसी दिन श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन