गया जी: सहारा वृद्धाश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण और फल वितरण का आयोजन

Author Jitendra Mishra|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

गया जी जिले में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सहारा वृद्धाश्रम के 100 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधरोपण भी किया गया.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया जी जिले में भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार प्रांत के तत्वावधान में अनुग्रहपुरी शाखा द्वारा फतेहपुर रोड, मानपुर स्थित सहारा वृद्धाश्रम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

100 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की हुई जांच

शिविर में वृद्धाश्रम में रह रहे करीब 100 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई. चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य, देखभाल और आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया. उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया.

वृद्धजनों के बीच बांटे गए फल

इस अवसर पर समाजसेवी सपना सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए. कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव मुकेश कुमार, क्षेत्रीय संयोजक अमृतेश कुमार, डॉ. शांति सिंह, चिंता कुमारी, प्रांतीय संयोजक राधेकांत शर्मा, जिला संयोजक तोषण मैतिन, शाखा सचिव आशुतोष कुमार, समाजसेवी सपना सिंह, रोमत देवी, डॉ. रश्मि तिवारी, सुमन जैन, सुशांत कुमार भारद्वाज, गौतम कुमार और सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.,


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन