गया जी : बिना आंधी-बारिश के जड़ से उखड़ा 100 साल पुराना पीपल, आवागमन और बिजली ठप

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर गिरा पेड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के पास पहाड़पुर-राघवाचक सड़क पर शुक्रवार दोपहर अचानक एक 100 साल पुराना विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया. पेड़ के गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई. स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

गया जी के फतेहपुर के पहाड़पुर-राघवाचक सड़क मार्ग पर गणेशीडीह के समीप शुक्रवार की दोपहर अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया. पेड़ के सड़क पर गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. वहीं पेड़ की चपेट में आने से बिजली का एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी.

विज्ञापन

अचानक गिरा पीपल का पेड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर अचानक पीपल का विशाल पेड़ जमीन से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के समय आसपास किसी तरह की तेज हवा या बारिश नहीं हो रही थी.

अचानक पेड़ के गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गयी. पेड़ इतना विशाल था कि सड़क का पूरा हिस्सा उसके नीचे दब गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

100 वर्ष पुराना पेड़

पहाड़पुर बस्ती निवासी गौतम कुमार ने बताया कि सड़क किनारे लगा पीपल का पेड़ काफी पुराना था. स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ करीब 100 वर्ष पुराना बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दोपहर में अचानक बिना हवा और बारिश के ही पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

बिजली आपूर्ति हुई बाधित

इधर, पेड़ के गिरने से बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया. पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है.

इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन बहाल कराने और क्षतिग्रस्त बिजली पोल को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है.

रास्ता बहाल करने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काफी पुराना होने के कारण उसकी जड़ें कमजोर हो गयी होंगी, जिसके कारण बिना तेज हवा के ही वह अचानक जमीन से उखड़ गया. समाचार लिखे जाने तक सड़क से पेड़ हटाने का कार्य पूरा नहीं होने के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन