मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने रुकवाया भारत माला एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य, वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करते किसान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

sadak Nirman mein muaawja nahin milane per graminon Ne lagaya kam mein rok

विज्ञापन

इमामगंज. भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन कोलकाता–वाराणसी एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य बुधवार को इमामगंज प्रखंड के चेडीस्थान गांव के समीप उस समय ठप हो गया. जब मुआवजा नहीं मिलने से नाराज दुबहल, बंदोहरी, कादिरगंज, चेडीस्थान के किसानों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया. किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के बावजूद आधा दर्जन से अधिक प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. जब तक भुगतान नहीं होगा या सक्षम अधिकारी लिखित आश्वासन नहीं देंगे. तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा. प्रभावित किसान सुविन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी जमीन का अधिग्रहण काफी पहले हो चुका है. लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला. इस संबंध में पंचायत स्तर से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक कई बार आवेदन दिया गया. लेकिन कहीं से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. जिससे परेशान होकर किसानों ने निर्माण कार्य रोकने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि अब केवल वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप और लिखित आश्वासन के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा. वहीं, निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी धनंजय सिंह ने बताया कि कुछ किसानों के भूखंड से संबंधित तकनीकी कारणों से मामला लंबित है. संबंधित प्रस्ताव एडिशनल प्रक्रिया के लिए भेजा गया है. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद सभी प्रभावित किसानों को मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा. हालांकि कर्मचारियों की इस सफाई से किसान संतुष्ट नहीं हुए.उनका कहना है कि वे केवल वरीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे और जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक निर्माण कार्य बाधित रहेगा. किसानों के विरोध के कारण सुबह से एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन