सड़क हादसे में डुमरिया के युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया-डोभी रोड में गेट नंबर दो के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया-डोभी रोड में गेट नंबर दो के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि युवक की पहचान डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के रामदोहर गांव के रहनेवाले विश्वनाथ प्रसाद के बेटे 18 वर्षीय रीशु कुमार के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि हालांकि बाइक चलाने के दौरान रिशु हेलमेट पहने हुए था. लेकिन, एक अज्ञात वाहन ने इतना जोरदार धक्का मारा है कि उसका सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन