डीआरएम ने मेगा ब्लॉक के कार्यों की प्रगति पर ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
डीआरएम ने मेगा ब्लॉक के कार्यों की प्रगति पर ली जानकारी

GAYA NEWS.डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने गुरुवार को गया जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया. मेगा ब्लॉक से संबंधित प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की.

विज्ञापन

गया जी.डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने गुरुवार को गया जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया. मेगा ब्लॉक से संबंधित प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. डीआरएम ने सबसे पहले प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर पहुंचकर वहां संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने मेगा ब्लॉक के तहत किए जा रहे ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा है. इसलिए यह सुनिश्चित किया जाएं कि किसी भी प्रकार का निर्माण या तकनीकी कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेगा ब्लॉक के दौरान और उसके बाद ट्रेनों के परिचालन से पहले सभी सिस्टम की गहन जांच करें. सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक की स्थिति, ओवरहेड वायर और अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएं.

आगमन और प्रस्थान से संबंधित सूचनाएं लगातार दें

उन्होंने स्टेशन प्रबंधन को यह भी निर्देश दिया कि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान से संबंधित सूचनाएं यात्रियों तक समय पर पहुंचाई जाएं. डीआरएम ने कहा कि यह लगातार उद्घोषणा की जाए कि किस प्लेटफार्म पर कौन सी ट्रेन आयेगी या जायेगी. इससे यात्रियों को भ्रम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा और प्लेटफार्म पर भीड़ प्रबंधन में सहूलियत होगी. डीआरएम ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. उन्होंने प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय और टिकट काउंटरों की स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन