गया जी : ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन का संगठन विस्तार, 30 जुलाई की हड़ताल को लेकर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन
ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय मंत्री बने डॉ कुमार जितेंद्र

Gaya Ji News : ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन ने गया जी में अपने संगठन का विस्तार किया है. इस अवसर पर 30 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी मजदूर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

Gaya Ji News : ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले गया जी में संगठन का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ.इस अवसर पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र कुमार रवि व टीआइयूसी के वरिष्ठ नेता हरिशंकर प्रसाद एमएसवाइ डिवाइन स्कूल जेल रोड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया. डॉ कुमार जितेंद्र को मगध प्रमंडल का क्षेत्रीय मंत्री व गया जिला का सचिव मनोनीत किया गया. इसके साथ ही शंकर ठाकुर को अध्यक्ष, सुमन कुमार सिंह को संगठन मंत्री व बबलू दास को कार्यकारी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

30 जुलाई के मजदूर आंदोलन पर हुई चर्चा

इस अवसर पर नेताओं ने आगामी 30 जुलाई को पूरे बिहार में होने वाले मजदूर आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मजदूरों की मांगों को मजबूती और प्रभावी तरीके से उठाया जायेगा तथा सभी साथियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में गया एवं बोधगया के अनेक सक्रिय नेतृत्वकर्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

देशव्यापी हड़ताल में भागीदारी का आह्वान

रविंद्र कुमार रवि ने गया में कर्मचारियों के साथ पदाधिकारियों के व्यवहार पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ संगठन की ओर से आंदोलन चलाया जायेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में मजदूरों के शोषण को बढ़ावा देने वाले कानूनों के खिलाफ 30 जुलाई को राज्यव्यापी एवं राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित की जायेगी, जिसमें सभी मजदूर साथी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें


विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन