गया जी : 32 साल का रेलवे अनुभव, बैच टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रहे डिम्पी गर्ग बने पूर्व मध्य रेल के GM

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डीम्पी गर्ग की तस्वीर

पूर्व मध्य रेल (ECR) को डिम्पी गर्ग के रूप में नया महाप्रबंधक मिला है. 1990 बैच के अधिकारी गर्ग, जो अपने बैच के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं, 32 वर्षों से अधिक के रेलवे अनुभव के साथ यह पदभार संभालेंगे. उनके नेतृत्व में ECR के परिचालन, संरक्षा और आधारभूत संरचनाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Dimpy Garg ECR General Manager : पूर्व मध्य रेल को नया महाप्रबंधक मिल गया है. भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के अधिकारी डिम्पी गर्ग ने मंगलवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने से पहले वे उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर कार्यरत थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैच टॉपर और 32 वर्षों का अनुभव

श्री गर्ग अपने बैच के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. उन्हें रेलवे में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने रेलवे के बुनियादी ढांचे, रोलिंग स्टॉक, परिचालन, संरक्षा, योजना और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.

विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवाएं

वह उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, अपर मंडल रेल प्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक के पद पर भी रह चुके हैं.

Also Read : वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने की ओर बढ़ रहा गया जंक्शन, फिर भी अहमदाबाद-सूरत-पुणे समेत कई शहरों की सीधी ट्रेन नहीं

इसके अलावा उन्होंने प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता, आरवीएनएल में अपर महाप्रबंधक तथा रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं.

पूर्व मध्य रेल के विकास को मिलेगी गति

परियोजना निष्पादन और रेलवे इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं. उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व से पूर्व मध्य रेल में परिचालन, संरक्षा और आधारभूत संरचनाओं के विकास को नयी गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन