गया जी के 7 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, आज से शुरू होगी पढ़ाई, जानें किन क्षेत्रों को मिला लाभ

Updated:
विज्ञापन

मोहड़ा डिग्री कॉलेज

Gaya ji Degree Colleges : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय-3 योजना के तहत गया जिले के सात प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज आज से खुल रहे हैं. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अपने ब्लॉक में ही स्नातक स्तर की शिक्षा मिल सकेगी.

विज्ञापन

Gaya ji Degree Colleges : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत गया जिले के सात प्रखंडों में बुधवार से नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत होगी. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही प्रखंड में स्नातक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात निश्चय-3 के तहत शुरू होगी नई पहल

राज्य सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के चौथे निश्चय "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" के तहत डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू की जा रही है. 15 जुलाई से राज्य के 211 प्रखंडों में इस योजना का शुभारंभ होगा, जिसमें गया जिले के सात प्रखंड भी शामिल हैं.

गया जी के इन सात प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

जिलाधिकारी ने बताया कि मोहड़ा, कोंच, नीमचक बथानी, मोहनपुर, बांके बाजार, डुमरिया और अतरी प्रखंड में नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा. जिला प्रशासन ने सभी स्थानों पर उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं.

उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं रहेंगे मौजूद

जिला प्रशासन के अनुसार सभी उद्घाटन कार्यक्रमों में जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग अतिथि करेंगे उद्घाटन

मोहड़ा प्रखंड के उच्च विद्यालय सेवतर स्थित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री एवं गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे. कोंच प्रखंड के गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार करेंगे. नीमचक बथानी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मई स्थित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन अतरी विधायक रोमित कुमार करेंगे.

मोहनपुर, बांके बाजार, डुमरिया और अतरी में भी होंगे कार्यक्रम

मोहनपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय स्थित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी करेंगी. बांके बाजार के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैफगंज और डुमरिया के मध्य विद्यालय शिवनगर स्थित डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन इमामगंज विधायक दीपा मांझी करेंगी. वहीं अतरी प्रखंड के श्री जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय, टेटूआ स्थित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति शामिल होंगे.

Also Read : गया जंक्शन: 18 जुलाई तक जारी रहेगा मेगा ब्लॉक, तेजी से काम करने का निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन