गयाजी आये दो श्रद्धालुओं की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पितृपक्ष मेले में पिंडदान करने पहुंचे थे
विज्ञापन
पितृपक्ष मेले में पिंडदान करने पहुंचे थे
गया.
पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान करने पहुंचे राजस्थान व छतीसगढ़ के एक-एक पिंडदानी की मौत सोमवार को हो गयी. एएनएमएमसीएच से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में छतीसगढ़ के रायपुर जिले के सूरजपुर के रहनेवाले संत लाल यादव को 29 सितंबर की देर रात परिजन ने भर्ती कराया. मरीज को यहां गंभीर हालत में लाया गया था. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. इधर, राजस्थान के सीकर के रहनेवाले मोहन शर्मा को सोमवार की सुबह यहां एंबुलेंस से लाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों के शवों को कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजन को सौंप दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन