गया जी में साइबर ठगों ने मचाया आतंक, 11 मोबाइल नंबरों से उड़ाए 2.91 करोड़

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Cyber Crime Gaya Ji : गया जी पुलिस ने डोभी के अमारुत गांव से 2.91 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध के 22 मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

Cyber Crime Gaya Ji : गया जी में साइबर थाने की पुलिस ने 2 करोड़ 91 लाख रुपए की ठगी करने वाले युवक को डोभी थाना क्षेत्र के अमारुत गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान गौतम कुमार दास के रूप में की गई है. साइबर डीएसपी अब्दुल रहमान दानिश ने बताया कि एसएसपी सुशील कुमार को सूचना मिली थी कि डोभी के अमारुत गांव का रहने वाला एक युवक विभिन्न मोबाइल फोन के माध्यम से अब तक दर्जनों के खाते से 2 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी कर चुका है.

विज्ञापन

आरोपी से 47 सिम बरामद

साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से 47 सिम कार्ड भी बरामद किया गया है. साथ ही छानबीन में पता चला कि गौतम कुमार दास ने 11 मोबाइल फोन नंबरों के जरिये दो करोड़ 91 लाख 18 हजार 286 रुपए की अवैध निकासी कर चुका है. इसके विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साइबर क्राइम से संबंधित 22 मामले दर्ज हैं. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : मगध मेडिकल हॉस्पिटल के NICU में वीडियो बनाने को लेकर हंगामा, डॉक्टरों और युवक के बीच हुई बहस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन