दखनेर बालू घाट पर अपराधियों ने की फायरिंग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गया न्यूज : पुलिस ने की जांच
विज्ञापन
गया न्यूज : पुलिस ने की जांच
परैया़
स्थानीय थाना क्षेत्र के दखनेर बालू घाट पर रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. आठ बजे के बाद घटी घटना के बाद काम करने वाले कर्मी भाग खड़े हुए. वहीं संवेदक की ओर से दूरभाष से पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद त्वरित पुलिस बल को भेजा गया. वहीं सूचना के बाद टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल परैया थानाध्यक्ष सर्व नारायण के साथ घटनास्थल पहुंचे. वहां गोली चलने के मामले की जांच की गयी. बालू घाट पर बीते मंगलवार को आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान लोदीपुर गांव निवासी विलास दास और सुधीर कुमार से हुई है. दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन