गया जी : भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च, अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर SDO को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाकपा-माले ने टिकारी में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बड़ा विरोध मार्च निकाला. मार्च अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हुआ.

विज्ञापन

बिहार बंद के समर्थन में शनिवार को भाकपा-माले के बैनर तले टिकारी में एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया. यह मार्च बहेलिया बिगहा से शुरू होकर पुलिस अड्डा, बस स्टैंड, मेन बाजार, दुर्गा स्थान और अस्पताल रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचा.

विज्ञापन

अनुमंडल परिसर पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) को एक ज्ञापन सौंपा.

इन नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस विरोध मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले टिकारी के सचिव सह युवा नेता रवि कुमार, छात्र नेता निरंजन कुमार, अमरजीत कुमार, मुन्ना कुमार दास, सपना कुमारी, खुशी कुमारी, सहेंद्र कुमार, अमन कुमार, घनश्याम दास, रामकुमार राम और रामपूजन दास सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने किया.

पेपर लीक व शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ मुखर हुए वक्ता

मार्च में शामिल वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा में पेपर लीक, नई शिक्षा नीति, शिक्षा के निजीकरण और इसे लगातार महंगा किए जाने के खिलाफ बीते महीनों से छात्र-युवा आंदोलन चला रहे हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर पूरे देश में जनआक्रोश को देखते हुए सरकार पर दबाव बना है. माले नेताओं ने आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तत्काल और बिना शर्त रिहा करने तथा दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन