विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

गुरारू. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान कांग्रेस नेता संजय रजक ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आंदोलन करेगी. जब तक हमें विशेष राज्य का दर्जा या आश्वासन नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार विकास के मामले में काफी पीछे है. केंद्र की मोदी सरकार से विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बिहार के साथ सौतेला रवैया अपना रही है. इस मौके पर मोहम्मद रिजवान, युगल किशोर सिंह, रंजन सिंह, गिरीश प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन