युवक के अपहरण का मामला दर्ज, धमकी भरी कॉल से परिजनों में दहशत
Author Rohit kumar singh
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरोरह गांव में 18 वर्षीय युवक निखिल कुमार के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में युवक के पिता मनोज शर्मा ने थाने में लिखित शिकायत दी है.
विज्ञापन
गुरारू. थाना क्षेत्र के बरोरह गांव में 18 वर्षीय युवक निखिल कुमार के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में युवक के पिता मनोज शर्मा ने थाने में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के अनुसार, निखिल कुमार दो जुलाई की सुबह सात बजे गया जी जाने के लिए घर से निकला था. उसी दिन सुबह करीब 10 बजे पिता के मोबाइल पर निखिल के ही मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल पर एक लड़की की आवाज में कहा गया कि निखिल का अपहरण कर लिया गया है और अगर बात नहीं मानी गयी, तो उसे जान से मार देंगे. थानाध्यक्ष चाहत कुमार ने बताया कि युवक के अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस आरोपितों की पहचान करने और युवक का सुराग लगाने में जुटी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन