जेपीएन अस्पताल की झाड़ी में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जीबी रोड स्थित जेपीएन अस्पताल के प्रांगण में उत्तर कोने में बनी झाड़ी में अचानक आग लग गयी. इस घटना में मामूली नुकसान होने की जानकारी है.

विज्ञापन

गया. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जीबी रोड स्थित जेपीएन अस्पताल के प्रांगण में उत्तर कोने में बनी झाड़ी में अचानक आग लग गयी. इस घटना में मामूली नुकसान होने की जानकारी है. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिलने पर अग्निशमन दल भेज कर आज पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे इस अस्पताल प्रांगण के झाड़ी में अचानक आग लग गयी. लगी आग को बुझाने के लिए ड्यूटी पर तैनात कुछ अस्पताल कर्मी अपने स्तर से प्रयास कर रहे थे. करीब तीन घंटे तक प्रयास करने के बाद जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तब अग्निशमन दल को पास के एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी. इस सूचना के बाद अग्निशमन दल पहुंचकर आग को बुझाने में सफल रहा. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन