गया जी: पथरोर गांव में घर की खिड़की तोड़ लाखों की चोरी, 15 लाख के गहने और 40 हजार नगद ले उड़े

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया के पथरोर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. चोरों ने दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से व अलमारी खंगाल ले गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gaya ji News : परैया थाना क्षेत्र के पथरोर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने घर की दीवार में खिड़की की जगह लगी ईंटों को उखाड़कर अंदर प्रवेश किया.

विज्ञापन

बक्सा और अलमारी खंगाल ले गए चोर

पीड़िता रेणु देवी, पति राजदेव राम ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि चोरों ने कमरे में रखे बक्से और अलमारी को खंगालकर सोने की चेन, झुमका, बाली, मंगलसूत्र, ढोलना, जीतवाहन समेत अन्य आभूषण और चांदी के कटोरे, चम्मच, ग्लास व सिक्के चोरी कर लिए. इसके अलावा हाल ही में माता के श्राद्धकर्म के बाद बचे करीब 40 हजार रुपये नकद भी लेकर फरार हो गए.

आधा किलोमीटर दूर मिली अटैची और कागजात, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब परिवार के लोगों ने घर का सामान बिखरा देखा. खोजबीन के दौरान घर से करीब आधा किलोमीटर दूर कपड़े, महत्वपूर्ण कागजात और अटैची फेंकी हुई मिली. परैया थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन