पितृपक्ष से पहले ब्रह्मयोनि जाने वाली सड़क बदहाल, बीच सड़क गड्ढा; श्रद्धालुओं की गाड़ियों पर पलटने का खतरा
मोड़ के पास बीच सड़क पर बना गड्ढा | Prabhat Khabar Network
पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला है, लेकिन ब्रह्मयोनि जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय पार्षद की शिकायत के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है.
Brahmayoni Road Gaya : पितृपक्ष शुरू होने में कुछ ही दिन बच गया है. इसके बाद भी सड़कों के मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है. बाइपास से ब्रह्मयोनि पहाड़ी तक जाने के रास्ते में मोड़ पर ही सड़क उखड़ने के चलते गड्ढा हो गया है.
पितृपक्ष मेले में इसी रास्ते से ब्रह्मयोनि दर्शन करने पहुंचते हैं पिंडदानी
कुछ दिनों के बाद राजकीय मेला पितृपक्ष की शुरूआत होगी. इस रास्ते से ही गाड़ियों को लेकर पिंडदानी ब्रह्मयोनि पर्वत पर दर्शन करने पहुंचते हैं. पहाड़ तक पहुंचने वाला रास्ता में भी नालियों का पानी जमा रहता है.
Also Read : गया जी के युवक और उसके जीजा की दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से मौत, शव घर पहुंचते ही बिलख उठा पूरा परिवार
शिकायत के बावजूद नहीं हुई सड़क की मरम्मत, पार्षद ने जताई चिंता
स्थानीय पार्षद संगीता देवी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गयी है. मेला के दौरान इस वार्ड में ही तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगता है. उक्त मेन रोड के मरम्मत होने के बाद खतरा पूरी तौर से टल जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए