पूरी तरह स्वस्थ है बोधिवृक्ष, फंगस से बचाव को ट्रीटमेंट जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 9:50 PM
करोड़ों बौद्ध अनुयायियों का आस्था व श्रद्धा का केंद्र महाबोधि मंदिर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष पूरी तरह से स्वस्थ है.
बोधगया. करोड़ों बौद्ध अनुयायियों का आस्था व श्रद्धा का केंद्र महाबोधि मंदिर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष पूरी तरह से स्वस्थ है. बोधिवृक्ष की सेहत की जांच कर रहे फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून के पौधा वैज्ञानिकों डॉ संतन वर्थवाल व डॉ शैलेश पांडेय ने बताया कि बोधिवृक्ष की सेहत पूरी तरह से ठीक-ठाक है. दोनों पौधा वैज्ञानिक मंगलवार की शाम से ही बोधिवृक्ष की सेहत की जांच कर रहे हैं. इस दौरान बुधवार को उन्होंने बोधिवृक्ष की टहनियों के कटिंग प्वाइंट पर चौबटिया पेस्ट व अन्य दवाओं का लेप किया, जिसके कारण कटिंग प्वाइंट के रास्ते शाखाओं में फंगस व कीट-पतंग का प्रकोप नहीं फैल सके. पौधा वैज्ञानिकों ने बोधिवृक्ष की पत्तियों व टहनियों की सेहत की जांच की व कहा कि फिलहाल सभी ठीक-ठाक स्थिति में हैं. हालांकि, वृक्ष की अन्य टहनियों जहां कटिंग प्वाइंट हैं, उन पर भी दवाओं का लेप गुरुवार व शुक्रवार को भी किया जायेगा. इस अवसर पर बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी, मुख्य भिक्षु चालिंदा, मंदिर के केयर टेकर भिक्खु डॉ दीनानंद, बीटीएमसी के सदस्य डॉ अरविंद सिंह, किरण लामा व अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










