बोधगया में पर्यटन सीजन का आगाज, चार्ट फ्लाइट से एक साथ पहुंचे वियतनाम के 206 श्रद्धालु

विज्ञापन

गया एयरपोर्ट से बाहर निकलते वियतनामी श्रद्धालु.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोधगया में पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही वियतनाम से पहली चार्टर्ड फ्लाइट गया एयरपोर्ट पर पहुंची. इसमें 206 बौद्ध श्रद्धालु और 10 क्रू मेंबर शामिल हैं, जो बोधगया और वाराणसी समेत विभिन्न बौद्ध स्थलों का भ्रमण करने आए हैं.

विज्ञापन

बोधगया के आगामी पर्यटन सीजन के आधिकारिक आगाज के साथ ही मंगलवार की सुबह करीब 11:20 बजे गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वियतनाम से पहली चार्टर्ड फ्लाइट उतरी. इस विशेष विमान से वियतनाम के कुल 206 श्रद्धालु और 10 क्रू मेंबर गया पहुंचे हैं.

विज्ञापन

गया जी एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी विदेशी श्रद्धालुओं का गया जी एयरपोर्ट पर पारंपरिक और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.

बौद्ध स्थलों का भ्रमण कर वापस लौटेंगे श्रद्धालु

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी श्रद्धालुओं को आवश्यक औपचारिकताओं के साथ रवाना किया गया, जिसके बाद वह विमान वापस वियतनाम के लिए प्रस्थान कर गया.

Also Read : गया में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा रहने के लिए जमीन, पंचायत स्तर पर तैयार होगी सूची

अब यह सभी वियतनामी श्रद्धालु बोधगया, वाराणसी सहित देश के अन्य प्रमुख बौद्ध स्थलों का भ्रमण करेंगे और अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद वापस अपने स्वदेश लौटेंगे. इन श्रद्धालुओं के आगमन से बोधगया में एक बार फिर से पर्यटन गतिविधियों और रौनक के बढ़ने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन