उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर डुमरिया मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सभागार भवन में आयोजित की गयी.
विज्ञापन
डुमरिया.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर डुमरिया मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सभागार भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सह प्रभारी धनराज शर्मा ने की. डुमरिया मे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने, साथ ही विधानसभा उप चुनाव में एनडीए के पक्ष में कार्य करने को लेकर चर्चा की गयी. इसी उद्देश्य से बूथ के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कई दिशा-निर्देश दिये गये. साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आगामी विधानसभा उप चुनाव में किस तरह से पार्टी के हित में कार्य करना है. बैठक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डुमरिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान भी चलाया. इस मौके पर इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के संयोजक संजीव कुमार पाठक, डुमरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल राय,अनिल राय, महामंत्री विजय सिंह, राजेन्द्र पासवान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन