गया जी मन की बात : रेहड़ी-पटरी वालों से कारीगरों तक, PM मोदी ने बताया कैसे लोकल उत्पाद से बढ़ेगी कमाई

Updated:
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में नेताओं ने पीएम मोदी की ‘मन की बात’’ को सुना | Prabhat Khabar Network

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में लोकल उत्पादों के महत्व और नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने बताया कि कैसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर कारीगरों, किसानों और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकता है, जिससे देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा.

विज्ञापन

Gaya Mann Ki Baat (संजीव कुमार सिन्हा ) : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर दिए गए संदेश को ध्यानपूर्वक सुना.

आपके शहर में

विज्ञापन

नशामुक्त समाज और युवाओं को बुराइयों से दूर रखने का आह्वान

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के इतिहास, संस्कृति और वैज्ञानिक उपलब्धियों की चर्चा करते हुए देश की समृद्ध विरासत और प्रतिभा को रेखांकित किया. उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का आह्वान किया.

'लोकल के लिए वोकल' और पीएम स्वनिधि योजना पर प्रकाश

प्रधानमंत्री ने ‘लोकल के लिए वोकल’ अभियान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के इस्तेमाल से कारीगरों, किसानों, छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा.

साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की.

पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा देश: डॉ. मनीष पंकज

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को जनता के साथ साझा करना प्रेरणादायक है.

Also Read : गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने गया की धरती से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में भाजपा नेता व कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, गोपाल प्रसाद यादव, राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर, एस. राजेश आनंद अधिवक्ता, अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना जी, हीरा यादव, मंटू कुमार, संजू रजक, शेखर कुमार, बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन