Bihar Politics: 'लालू यादव के DNA में लूट, डकैती और…', बीजेपी MP ने बताया क्या है राजद का रोजगार मॉडल

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Land For Job Scam राजद अध्यक्ष लालू यादव

Bihar Politics: बीजेपी एमपी गिरिराज सिंह ने कहा है कि अब बिहार के लोग डबल इंजन सरकार ने जो विकास किया है उसे देख चुके हैं. बिहार में कोई भी लालू मॉडल नहीं अपनाना चाहता है.

विज्ञापन

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने गया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी एमपी ने बिहार के पूर्व सीएम और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि उनके डीएनए में लूट, डकैती, दुष्कर्म, आगजनी और फिरौती है, यही उनका रोजगार मॉडल है. उन्होंने कहा, “लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर छपरा में कहा कि इनको सीएम बनाओगे तो बिहार में जगमग होगा. उन्होंने कई बातें बताई, लेकिन असली बात नहीं बताई. प्रदेश के लोगों को मालूम है कि उनके राज में नवदंपति को वाहन से उतारकर वाहन ले लिया जाता था. उनका विकास का मॉडल यही होगा. लालू यादव अपने डीएनए पर अपने बेटे को लॉन्च करना चाहते हैं, क्योंकि उनके बेटे की तो राजनीति में कोई कमाई नहीं है.”

नीतीश कुमार ने बिहार के लिए क्या किया बीजेपी एमपी ने बताया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है. पहले उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए एक पुल था, लेकिन आज 17 पुल हो गए हैं. आज बदलता हुआ बिहार है. सड़कों का जाल हो गया है. बिजली की उपलब्धता है. गया में आने वाले दिन में टेक्सटाइल एक नया रूप लेगा. बिहार अब बढ़ता हुआ बिहार होगा. लालू यादव का मॉडल बिहार का कोई नौजवान नहीं अपनाएगा.

…नहीं तो फिर लालू मॉडल आ जाएगा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘शोले’ फिल्म के एक डायलॉग की तुलना करते हुए कहा कि अब बिहार के लोग कहेंगे कि बेटा गलत वोट मत देना, नहीं तो फिर लालू मॉडल आ जाएगा. तेजस्वी यादव के एक बयान पर उन्होंने कहा कि यह खटारा नहीं है. वे तो बैलगाड़ी वाले हैं, गाड़ी देखी ही नहीं. यह नीतीश वाली सोच और पीएम नरेंद्र मोदी की सपोर्ट वाली सरकार है. बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है. लोग धकाधक चल रहे हैं और फटाफट काम कर रहे हैं. बिहार की जनता अब लालटेन युग में नहीं रहेगी, उजाले में है और उजाले में रहेगी. भाजपा के नेता ने कहा कि अभी एनडीए की सरकार है और अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए की ही सरकार बनेगी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ा जाएगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन