रक्षाबंधन पर बांकेबाजार में बाजार से घर तक दिखी रौनक, बहनों ने बांधी राखी तो भाइयों ने दिया सुरक्षा का वचन
भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन | Prabhat Khabar Network
भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन बांकेबाजार में धूमधाम से मनाया गया. सुबह से ही बाजारों में रौनक रही, जहाँ बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की.
गया जी के बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ रही.
आपके शहर में
बहनों ने सुख-समृद्धि की कामना कर बांधी राखी
बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की. बहनों ने सुबह से ही पूजन की थालियां सजाकर पर्व की परंपरा को निभाया.
भाइयों ने रक्षा का लिया संकल्प और दिए उपहार
भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया. इस दौरान बहनों और भाइयों के बीच प्रेम और उत्साह का माहौल देखा गया.
पारंपरिक पकवानों से महके घर, युवाओं में दिखा खासा उत्साह
सभी घरों में त्यौहार के अवसर पर पारंपरिक पकवान बनाये गये. इस पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

दिनभर बना रहा उत्सव और उल्लास का माहौल
पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा. बाजारों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक त्योहार की चहल-पहल बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए