दून एक्सप्रेस में शराब पीकर हंगामा करनता कोलकाता का युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 6:49 PM
दून एक्सप्रेस में एक युवक को शराब पीकर हंगामा करने के मामले में रेल पुलिस की टीम ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान कोलकाता के लेक टाउन थाना क्षेत्र के रहनेवाले बिशु खन्ना के रूप में की गयी है.
गया. दून एक्सप्रेस में एक युवक को शराब पीकर हंगामा करने के मामले में रेल पुलिस की टीम ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान कोलकाता के लेक टाउन थाना क्षेत्र के रहनेवाले बिशु खन्ना के रूप में की गयी है. वह दून एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-टू की सीट नंबर 32 पर सफर कर रहा था. इसी दौरान युवक शराब पीकर ट्रेन के अंदर हंगामा कर रहा था. ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल पुलिस की टीम से की. शिकायत मिलने के बाद जैसे ही ट्रेन गया रेलवे स्टेशन पहुंची, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर ट्रेन में हंगामा करनेवाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










