जिला जज के न्यायालय कक्ष में शाॅर्ट सर्किट से एसी में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

जिला जज के न्यायालय कक्ष में गुरुवार की सुबह अदालती कार्यवाही शुरू होने के करीब आधा घंटा पहले एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गयी. पूरा न्यायालय कक्ष धुएं तथा कालिख से भर गया.

विज्ञापन

गया. जिला जज के न्यायालय कक्ष में गुरुवार की सुबह अदालती कार्यवाही शुरू होने के करीब आधा घंटा पहले एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गयी. पूरा न्यायालय कक्ष धुएं तथा कालिख से भर गया. तुरंत अग्निशमन दल को बुलाया गया और तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया. इससे किसी भी चीज का नुकसान नहीं हुआ. सभी अभिलेख सुरक्षित बच गये. किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दूसरे रिक्त कोर्ट में बैठकर न्यायालय की कार्यवाही शुरू की. गौरतलब है कि गया व्यवहार न्यायालय इस समय मॉर्निंग चल रहा है. अगर यह घटना न्यायालय की कार्यवाही के दौरान होती, तो कुछ भी अनर्थ हो सकता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन