गुरुआ के फरार आरोपित राजेंद्र यादव के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
Updated:
विज्ञापन
कुर्की करते पुलिस | Prabhat Khabar Network
गुरुआ पुलिस ने कठवारा गांव में राजेंद्र यादव के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. राजेंद्र यादव एक फरार आरोपित है जिसके खिलाफ कोर्ट ने यह आदेश जारी किया था. स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद रही.
विज्ञापन
गुरुआ पुलिस टीम ने कठवारा गांव के रहनेवाले राजेंद्र यादव के घर कुर्की जब्ती की. राजेंद्र यादव कासमा थाना कांड संख्या 05/02 का फरार आरोपित है. न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कुर्की की कार्रवाई संपन्न करायी. इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही.
विज्ञापन
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि आरोपित राजेंद्र यादव लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसके विरुद्ध न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन