गया: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव संजय वर्मा व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह के समक्ष जदयू के प्रदेश सचिव राघवेंद्र नारायण यादव, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष नीरज कुमार चंद्रवंशी, जदयू के गया जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, कांग्रेस नेता गिरजा नंदन पासवान, जदयू नेता विजय चंद्रवंशी, गुप्तेश्वर यादव, नागेंद्र यादव, नीरज कुमार दांगी, अमर पासवान, परैया प्रखंड के 20 सूत्री सदस्य सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने समर्थकों के साथ रालोसपा में शामिल हो गये.
रालोसपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रारणी प्रसाद सिंह, प्रवक्ता अभयानंद सुमन, मीडिया प्रभारी रोशन पाठक, विजय बहादुर सिंह, विज्ञान स्वरूप सिंह, विजय कुशवाहा, प्रवीण कुमार, मनोज तिवारी, संजय मेहता, अजय पासवान आदि नेता मौजूद थे.