गाड़ी पर गिरा पटरा, कार क्षतिग्रस्त, बचीं न्यायाधीश

घर से न्यायालय जाने के दौरान हुआ हादसा गया : गुरुवार को घर से न्यायालय आने के क्रम में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रीति वर्मा की कार पर रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान से लकड़ी का पटरा गिर जाने से वह बाल-बाल बचीं. इस घटना में न्यायाधीश की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. […]
घर से न्यायालय जाने के दौरान हुआ हादसा
गया : गुरुवार को घर से न्यायालय आने के क्रम में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रीति वर्मा की कार पर रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान से लकड़ी का पटरा गिर जाने से वह बाल-बाल बचीं. इस घटना में न्यायाधीश की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. न्यायाधीश सुश्री वर्मा को हल्की चोटें भी आयी है.
घटना न्यायालय के पास की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह अपने आवास से ज्योंही कचहरी के बगल में पहुंचीं उसी समय हयादत रसूल के निर्माणाधीन मकान से सेंट्रिंग खुलने के कारण लकड़ी का एक बड़ा तख्ता गाड़ी पर आकर गिर गया. इससे गाड़ी का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. पिछली सीट पर बैठीं न्यायाधीश के हाथ में भी चोट लगी. घटना की जानकारी मिलते ही न्यायालय के कर्मचारी व अधिवक्ताओं की भीड़ वहां पहुंच गयी. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस की पुलिस भी वहां पहुंच गयी.
जांच की कार्रवाई शुरू हो गयी. गौरतलब है कि शहर में बिना नगर निगम के आदेश के हर समय सैकड़ों मकानों का निर्माण व मरम्मत जारी रहता है़ इसमें किसी तरह के मानक का ख्याल नहीं रखा जाता है. हादसे होने पर ही पुलिस भी संज्ञान लेती है. जानकार बताते हैं कि निर्माणाधीन मकान से सेंट्रिंग खोलने के समय जाल लगाने का नियम है, ताकि रोड पर आ जा रहे लोगों के साथ कोई घटना न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










