इंजीनियरिंग काॅलेज को लेकर आंदोलन तेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

करगहर रोहतास : सीवन मे शेरशाह इंजीनियरिंग काॅलेज खोलने का विरोध करने पर मंगलवार को करगहर में थाना पुल के समीप सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं कार्यकार्ताओं, समाजसेवियों व स्थानीय लोगों ने चेनारी के विधायक ललन पासवान का पुतला फूंका. पुतला दहन में शामिल लोगों द्वारा ललन पासवान के खिलाफ नारे भी लगाये गये. पुतला […]
विज्ञापन
करगहर रोहतास : सीवन मे शेरशाह इंजीनियरिंग काॅलेज खोलने का विरोध करने पर मंगलवार को करगहर में थाना पुल के समीप सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं कार्यकार्ताओं, समाजसेवियों व स्थानीय लोगों ने चेनारी के विधायक ललन पासवान का पुतला फूंका. पुतला दहन में शामिल लोगों द्वारा ललन पासवान के खिलाफ नारे भी लगाये गये. पुतला दहन में भाजपा के उमेश प्रसाद गुप्ता कांग्रेस से सुशील मिश्रा रालोसपा से सरोज कुशवाहा, राजद से शकील अहमद जदयू से मनोज कुमार सिंह आदि थे.
मोरचा चलायेगा हस्ताक्षर अभियान
सासाराम शहर. इंजीनियरिंग कॉलेज के स्थानांतरण का विरोध अब चारों ओर होने लगा है. एनडीए कार्यकर्ताओं के अलावा कई सामाजिक संगठन के लोग भी इस मुहिम से जुड़ चुके है. शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) के स्थानांतरण की चल रही प्रक्रिया के विरुद्ध शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज बचाओ संघर्ष मोरचा व्यापक तौर पर हस्ताक्षर अभियान चलायेगा. चेनारी विधायक ललन पासवान ने कहा कि कॉलेज का निर्माण तो चयनित स्थल पर ही होगा. उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में छात्रों के अलावा शिक्षाविद् व बुद्धिजीवियों को भी शामिल कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










