मेंटल कैलकुलेशन में गया का सुशांत अव्वल

गया. क्या आप 147 से 623 का गुणा कर तीन सेकेंड में रिजल्ट बता सकते हैं? क्या दो-दो, तीन-तीन या चार-चार अंकों की 15 संख्याओं को आपस में जोड़-घटा कर तीन या चार सेकेंड में उत्तर बता सकेंगे? इन सवालों का जवाब ना में आयेगा, ऐसा नहीं. क्योंकि हमारे बीच ऐसे बच्चे हैं, जो अपनी […]
गया का सुशांत रंजन भी ऐसा ही स्टूडेंट है. डीपीएस में आठवीं में पढ़नेवाला सुशांत विगत नौ अप्रैल को पटना स्थित मगध महिला कॉलेज में यूसीमास द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस व मेंटल कैलकुलेशन कंपीटीशन में अव्वल आया.
सुशांत मौखिक प्रतियोगिता में ओवरऑल अव्वल रहा़ वह अपनी श्रेणी की लिखित प्रतियोगिता में भी सर्वोच्च अंक के साथ नंबर वन रहा. यूसीमास के गया सेंटर को नेतृत्व दे रहीं ज्योति अग्रवाल ने बताया कि रविवार को राजधानी पटना में हुई प्रतियोगिता में अलग-अलग दूसरी श्रेणियों में गया के तीन अन्य बच्चे भी प्रथम आये. इनके नाम ऋषभ तिवारी, तनिष्क राज व तुषार कुमार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










