बिहार : गया में एक बच्ची सहित तीन लोगों की हत्या

Published at :08 Apr 2017 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गया में एक बच्ची सहित तीन लोगों की हत्या

गया : बिहार के गया जिले से दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची सहित तीन लोगों के हत्या की सनसनीखेज खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, पहली घटना गया के टेकारी थाना के गंगासागर गांव की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी ही तीन साल की बेटी […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिले से दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची सहित तीन लोगों के हत्या की सनसनीखेज खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, पहली घटना गया के टेकारी थाना के गंगासागर गांव की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी ही तीन साल की बेटी की हत्या कर दी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या के बाद उसने बेटी के हांथ-पांव बांध दिये और उसे कुएं में फेंक दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं, दूसरी ओर जिले मुफस्सिल थाना के गौरा गांव में एक ही परिवार के दो लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. हत्या के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन