मगही व भोजपुरी के लिए पीएम को ''प्रेमपत्र''

गया/कोलकाता: राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने राज्य की दो प्रमुख भाषाओं के हित को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र भाई मोदी को एक पत्र लिखा है. विगत 16 जनवरी को लिखे इस पत्र में गया नगर के विधायक डॉ कुमार ने मगही और भोजपुरी को संविधान की आठवीं […]
उल्लेखनीय है कि संघ की तरफ से मगही के लिए जंतर-मंतर पर धरना भी दिया जा चुका है. राष्ट्रीय भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार मिश्रा ने भी डॉ कुमार की पहल का स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि देश के करीब 24 जिलों के लोग मुख्य रूप से भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. इसके अतिरिक्त देश के बाहर मॉरीशस, त्रिनिदाद, सूरीनाम व फिजी में भी बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी भाषा का उपयोग करते हैं. इस स्थिति के मद्देनजर भोजपुरी को भी उचित सम्मान मिलना चाहिए. इस मांग को नजरअंदाज किये जाने की स्थिति में धरना-प्रदर्शन व सत्याग्रह के रास्ते भी अख्तियार किये जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










