घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Updated at :05 Jan 2017 7:55 AM
विज्ञापन
घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

गया. घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें गया जंकशन पर लेट पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर दिखने लगा है. दिल्ली, मुम्बई, जोधपुर व अन्य स्टेशनों से हावड़ा के लिए छूटने वाली ट्रेनें गया स्टेशन पर निर्धारित समय से […]

विज्ञापन
गया. घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें गया जंकशन पर लेट पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
घने कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर दिखने लगा है. दिल्ली, मुम्बई, जोधपुर व अन्य स्टेशनों से हावड़ा के लिए छूटने वाली ट्रेनें गया स्टेशन पर निर्धारित समय से देर से गया पहुंचीं. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीलांचल एक्सप्रेस 35 घंटे, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 20 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12 घंटे, हल्दिया एक्सप्रेस 13 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 35 घंटे लेट रहीं. कई पैसेंजर ट्रेनें भी लेट से चल रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन