कालचक्र में सुसज्जित दिखे बोधगया

बोधगया: आगामी तीन जनवरी से बोधगया में आयोजित होने जा रही 34वीं कालचक्र पूजा को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने व पूजा में आनेवाले श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने में किसी तरह की कोताही नहीं की जानी चाहिए. साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, परिवहन व सुरक्षा के साथ-साथ शौचालयों की मुकम्मल व्यवस्था की जानी चाहिए. मंगलवार को बोधगया में […]
बैठक के दौरान चैतन्य प्रसाद ने पटना व गया जंक्शन से श्रद्धालुओं को बोधगया तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग को पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था करने को कहा व इसके लिए निजी बसों को भी किराये पर लेने का निर्देश दिया. साथ ही, परिवहन व्यवस्था की जानकारी विभिन्न स्थलों पर साइनेज व बोर्ड लगा कर दिये जाने का निर्देश दिया. प्रधान सचिव ने मगध विश्वविद्यालय परिसर में बनाये गये आवासन स्थलों पर शौचालय, संपर्क पथ, बिजली, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है.
उन्होंने बोधगया में बुडको द्वारा लंबित कार्यों को अविलंब ठीक कराने व नोड वन स्थित बस पड़ाव को दुरुस्त करने और अमवां पइन के अतिरिक्त मजदूर लगा कर सफाई कराने का निर्देश नगर पंचायत को दिया है. उन्होंने सफाई के दौरान अमवां पइन को कब्जा कर किये गये निर्माण को बगैर देर किये तोड़ने का निर्देश दिया. श्री प्रसाद ने जानकारी दी कि पूजा अवधि में माया सरोवर में विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी. उन्होंने इस दौरान बोधगया में धार्मिक भावना के साथ जोड़ कर पौधारोपण कराने की भी सलाह दी, जिससे बोधगया में हरियाली बढ़े और पर्यावरण की रक्षा भी हो. बैठक में डीएम के अलावा डीडीसी संजीव कुमार, प्रशिक्षु आइएएस प्रशांत कुमार, बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, कालचक्र पूजा आयोजन समिति के सदस्य व जिले के विभिन्न विभागाें के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान श्री प्रसाद ने अमवां पइन व कालचक्र मैदान क्षेत्र का निरीक्षण भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










