65 बोतल विदेशी शराब व 50 किलो महुआ जब्त

Updated at :28 Nov 2016 5:09 AM
विज्ञापन
65 बोतल विदेशी शराब व 50 किलो महुआ जब्त

गया : जीआरपी की टीम ने महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा, धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस व हटिया-पटना एक्सप्रेस में छापेमारी अभियान चला कर 65 बोतलें विदेशी शराब और 50 किलो महुआ जब्त किया. छापामारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने किया. अभियान के दौरान कई लोग बेटिकट पकड़े गये. वहीं पुलिस को सूचना मिली […]

विज्ञापन

गया : जीआरपी की टीम ने महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा, धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस व हटिया-पटना एक्सप्रेस में छापेमारी अभियान चला कर 65 बोतलें विदेशी शराब और 50 किलो महुआ जब्त किया. छापामारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने किया. अभियान के दौरान कई लोग बेटिकट पकड़े गये.

वहीं पुलिस को सूचना मिली कि हटिया-पटना एक्सप्रेस में शराब रखी हुई है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेन में छापेमारी की और सीट के पास रखी विदेश शराब की 65 बोतलें व 50 किलो महुआ बरामद किया. परशुराम सिंह ने बताया कि चोरी, डकैती, छिनतई व शराब धंधेबाज के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच सूचना मिली कि हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में शराब रखी हुई है. शराब तो पुलिस ने जब्त कर ली लेकिन धंधेबाज किसी तरह बचजन निकलने में कामयाब हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन