गिरफ्तार युवकों में से एक निकला टीपीसी का सदस्य

बांकेबाजार: शनिवार की शाम मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद एसएलआर के 27 जिंदा कारतूस (गोली) के मामले में गिरफ्तार कपिल यादव को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. आरोपित झारखंड के प्रतापपुर थाना,बौराशरीफ का रहनेवाला है. वह नक्सली संगठन टीपीसी का सदस्य बताया जाता है. इस मामले में पुलिस ने टीपीसी संगठन […]
इसके बाद कपिल यादव छोटू यादव के पास पहुंचा व बांकेबाजार के लिए चल पड़ा. इधर रवींद्र ने सीआरपीएफ कैंप लुटुआ को बाइक के नंबर सहित सूचना दे दी कि प्रतिबंधित आर्म्स लेकर गया से बांकेबाजार की ओर दो लोग जा रहे हैं. कपिल ने पूछताछ में यह भी बताया है कि रवींद्र द्वारा भरोसा दिया गया था कि वह, उसे सीआरपीएफ से छुड़वा लेगा. लेकिन, मामला उलटा पड़ गया. कपिल द्वारा किये गये इस खुलासे पर भी जिला पुलिस काम कर रही है.
थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि कपिल की ओर से किये गये खुलासे के बाद नामजद किये गये दो आरोपितों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई जा रही है. गौरतलब है कि बीते शनिवार की शाम सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने बांकेबाजार के बाबाधाम मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लिया था. बाइक की डिक्की से पुलिस ने एसएलआर की 27 गोलियां बरामद की थीं. पकड़े गये दो युवकों में से एक पर पुलिस को गहरा शक था, जो पूछताछ में टीपीसी का सदस्य कपिल यादव निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










