ड्यूटी से गायब रहनेवाले एक अधिकारी व नौ सिपाही निलंबित

Updated at :09 Oct 2016 6:10 AM
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब रहनेवाले एक  अधिकारी व नौ सिपाही निलंबित

गया : दुर्गापूजा व मुहर्रम के अवसर पर सुरक्षा, शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गया शहर में बनाये गये विभिन्न पुलिस शिविरों व स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के जांच के दौरान निर्धारित स्थलों से गायब पाये जाने पर एक पदाधिकारी व नौ सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है. शनिवार […]

विज्ञापन

गया : दुर्गापूजा व मुहर्रम के अवसर पर सुरक्षा, शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गया शहर में बनाये गये विभिन्न पुलिस शिविरों व स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के जांच के दौरान निर्धारित स्थलों से गायब पाये जाने पर एक पदाधिकारी व नौ सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है.

शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी, पांच पुरुष सिपाही व चार महिला सिपाही गायब मिले. एसएसपी गरिमा मलिक ने पदाधिकारी व सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया है. उल्लेखनीय है कि पितृपक्ष मेले के दौरान भी अपनी ड्यूटी से गायब पाये गये पुलिस पदाधिकारियों व सिपाहियों से स्पष्टीकरण मांगी गयी थी व कई को निलंबित भी कर दिया गया था. अब दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाये गये पुलिस शिविरों व चौक-चौराहों पर तैनात पदाधिकारियों व सिपाहियों की जांच की जा रही है व गायब पाये जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन