साइंस के स्टूडेंट्स को वेद पढ़ना जरूरी

गया: डीएवी पब्लिक स्कूल सीआरसी परिसर में वैदिक प्रचार सप्ताह का मगध विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ दलवीर सिंह चौहान व साहित्यकार डाॅ रामकृष्ण मिश्र ने उद्घाटन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्तिक वाचन से किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ चौहान ने वेद की परिभाषा की विस्तार से व्याख्या की. उन्होंने […]
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्तिक वाचन से किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ चौहान ने वेद की परिभाषा की विस्तार से व्याख्या की. उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज की विकृतियों को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वेद के ज्ञान को सत्यज्ञान मान कर समाज को प्रकाशित करने का काम किया. उन्होंने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों को वेद अवश्य पढ़ना चाहिए. इससे वेद में छिपे ज्ञान को समझने में आसानी होगी. विशिष्ट अतिथि डॉ रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि वेद ज्ञान पुंज है. इसे पढ़ कर मानव समाज का स्वस्थ निर्माण संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










