बीमार अस्पतालों का हो रहा इलाज लगायी जा रही सूई : तेज प्रताप

Updated at :14 Aug 2016 6:48 AM
विज्ञापन
बीमार अस्पतालों का हो रहा इलाज लगायी जा रही सूई : तेज प्रताप

गया : अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज का हाल जानने शनिवार को गया पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह पूरे सूबे में घूम कर सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का जायजा ले रहे हैं. कई जगह खामियां मिल रही हैं. उन्हें दुरुस्त करने-कराने का निर्देश दिया जा रहा है. जिला अतिथिगृह में पत्रकारों […]

विज्ञापन

गया : अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज का हाल जानने शनिवार को गया पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह पूरे सूबे में घूम कर सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का जायजा ले रहे हैं. कई जगह खामियां मिल रही हैं. उन्हें दुरुस्त करने-कराने का निर्देश दिया जा रहा है.

जिला अतिथिगृह में पत्रकारों के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाली व बीमार होने से संबंधित सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह बीमार अस्पतालों का इलाज करने निकले हैं. बीमार अस्पतालों को सूई लगायी जा रही है. हालांकि, इस दौरान वह लगातार पत्रकारों के सवालों से बचने की कोशिश में लगे रहे. उन्होंने विभिन्न अखबारों में प्रमंडंलीय आयुक्त लियान कुंगा के हवाले से मगध मेडिकल कॉलेज के बारे में छपी खबर का भी संज्ञान लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन