रेलवे स्टेशन पर बेटिकट पकड़ी गयी बकरी, जुर्माना देकर छूटी

गया : बिहार के गया रेलवे स्टेशन परगुरुवारको टिकट चेकिंग के दौरान एक बेटिकट बकरी पकड़ी गयी. बाद में उसका लगेज टिकट बनवाकर उसके मालिक के साथ जमशेदपुर भेजा गया.इससेपहले गंदगी फैलानेके जुर्म में जुर्मानाभी वसूला गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गया स्टेशन पर जमशेदपुर जाने के लिए एक शख्स बकरी लिए प्लेटफार्म संख्या तीन […]
गया : बिहार के गया रेलवे स्टेशन परगुरुवारको टिकट चेकिंग के दौरान एक बेटिकट बकरी पकड़ी गयी. बाद में उसका लगेज टिकट बनवाकर उसके मालिक के साथ जमशेदपुर भेजा गया.इससेपहले गंदगी फैलानेके जुर्म में जुर्मानाभी वसूला गया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गया स्टेशन पर जमशेदपुर जाने के लिए एक शख्स बकरी लिए प्लेटफार्म संख्या तीन पर बैठा था. इसी दौरान वह बकरी को भूसा भी खिला रहा था. खाने के साथ ही बकरी प्लेटफार्म को गंदा भी कर रही थी.तभी एक डॉक्टर की नजर बकरी द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर पड़ गयी.
डॉक्टर ने इसकी सूचना प्रशासन को देते हुए बकरी मालिक के विरूद्ध कार्रवाई करने की बात कही. सूचना पर मौके पर पहुंचे टीसी ने बकरी के लिए मालिक से जुर्माना भरने को कहा. इसके बाद टीसी ने मालिक से बकरी को जमशेदपुर ले जाने के लिए बुकिंग लगेज टिकट की मांग की. टिकट नहीं रहने पर बकरी को बेटिकट माना गया. इसके बाद टीसी ने जुर्माने की रसीद काटकर मालिक को थमा दिया. साथ ही गंदगी फैलाने के लिए तीन सौ रुपये का जुर्माना अलग से लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










