स्कूल प्रबंधक से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Updated at :08 Jul 2016 8:23 AM
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस व टेक्नीशियन सेल की मदद से गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी गोदाम रामधनपुर मुहल्ले के रहनेवाले दीपू रवानी उर्फ दीपू प्रसाद के बेटे राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उस पर ब्रिटिश इंगलिश स्कूल की दीवार पर नक्सली परचा चिपका कर प्रबंधक भीमराज उर्फ बंशी पटवा से […]

विज्ञापन
मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस व टेक्नीशियन सेल की मदद से गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी गोदाम रामधनपुर मुहल्ले के रहनेवाले दीपू रवानी उर्फ दीपू प्रसाद के बेटे राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उस पर ब्रिटिश इंगलिश स्कूल की दीवार पर नक्सली परचा चिपका कर प्रबंधक भीमराज उर्फ बंशी पटवा से 20 लाख रुपये की रंगादारी मांगने का आरोप है.

पुलिस को पूछताछ के दौरान राजा ने बताया कि वह अपने फोन नंबर से भी 27 मई को प्रबंधक के फोन पर दो बार कॉल कर 20 लाख रुपये की भी की थी. केस का अनुसंधान कर रहे एसआइ निवास कुमार ने बताया कि राजा अपराध की दुनिया में अपना पांव जमा रहा था. उसने इसकी प्लानिंग बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर की थी. इसमें राजा अपने फुफेरा भाई मुकेश कुमार व मुकेश के दोस्त दीपक चौधरी को सहयोगी के रूप में चुना. सभी लोगों ने नक्सली परचा बना कर स्कूल की दीवार पर चिपकाया था. परचे में भाकपा माओवादी नामक नक्सली संगठन का सहारा लिया था.

श्री निवास ने बताया कि पिछले 17 जून को राजा के फुफेरा भाई मुकेश को टनकुप्पा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव से गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर बाजार के रहने वाला दीपक चौधरी अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गौरतलब है कि 20 लाख रुपये की मांग के बाद स्कूल के प्रबंधक भीमराज की पत्नी सह स्कूल के प्राचार्य आशा राज ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन