बारिश होने पर शेड के नीचे छाता लगा ट्रेनों का इंतजार करते हैं यात्री

गया: बरसात में जंकशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को दिक्कत हो सकती है. कई प्लेटफॉर्मों के शेड जर्जर व उनमें सुराख हो गये हैं, जिनसे पानी टपकता है. तेज बारिश होने पर यात्री पनाह खोजते नजर आते हैं. अगर, किसी के पास छाता होता है, तो शेड के सुराखों से टपकनेवाले पानी […]
समय रहते उन्हें दुरुस्त नहीं किया गया, तो ट्रेनों के इंतजार में खड़े यात्री भीग सकते हैं. इनमें सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को होती है, जिन्हें गया से पटना जाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या आठ व नौ पर जाना होता है. इन दोनाें ही प्लेटफॉर्मों पर कई जगह शेड ही नहीं हैं, इससे बारिश होने पर यात्रियों को भीगते हुए ट्रेनों में चढ़ना पड़ता है.
प्लेटफॉर्म एक पर मिले कुछ यात्रियों ने बताया कि बारिश होने पर पूरा प्लेटफॉर्म एरिया भर जाता है, किसी दुकान में शरण लेने चले जायें, तो दुकानदार खड़ा होने से मना कर देते हैं. ऐसे में हम उनसे उलझ भी नहीं सकते. इस बाबत स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद भी मानते हैं कि प्लेटफॉर्म पर कई जगह शेड जर्जर हैं, पानी टपकने की भी शिकायत मिली है. इसी वजह से प्लेटफॉर्म आठ व नौ पर शेड दुरुस्त करने को कहा गया है. इसके अलावा जहां जर्जर शेड हैं, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










